बॉल पेन की जरूरत हर किसी को होती है चाहे बच्चे हो जवान हो या बूढ़े| शहर हो या गांव, स्कूल हो या कॉलेज या ऑफिस, पेन का इस्तेमाल हर जगह होता है| स्टेशनरी उत्पादों में बॉल पेन सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला उत्पाद है| इसका इस्तेमाल हमारे जीवन में आवश्यकता की श्रेणी में आता है| बॉल पेन के बिना हमारा काम ही नहीं चल सकता है| इसलिए ball pen making business करना एक मुनाफे का सौदा साबित हो सकता है| आप इस बिजनेस को बहुत कम लागत में शुरू कर सकते हैं|
बॉल पेन में सबसे ज्यादा उपयोग होने वाला पेन यूज एंड थ्रो होता है जो आजकल ज्यादा चलन में हैं तो इस ब्लॉग में हम आपको यूज एंड थ्रो पेन बनाने का बिजनेस कैसे शुरू कर सकते हैं|
इसी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं| इस बिज़नेस में बिजली की कोई जरूरत नहीं होती है| तो आप इस बिजनेस को आसानी से कही भी शुरू कर सकते हैं|
पेन मेकिंग बिजनेस शुरू करने से पहले मार्केट सर्वे जरूर करें| इससे आपको यह पता चलेगा कि इस बिजनेस की मार्केट में कितनी डिमांड है|
=> अगर आप इस बिजनेस को शुरू करते हैं इस प्रोडक्ट को मार्केट में कहां बेचेंगे?
=> उसको बेचने के लिए कहां-कहां संपर्क कर सकते हैं?
=> कौन-कौन सी दुकान में इसके लिए संपर्क करना चाहिए?
=> आप होलसेलर से मिल सकते हैं, रिटेलर से मिल सकते हैं| इन लोगों से मिलने पर आपको मार्केट में इस बिजनेस की कितनी डिमांड है यह आपको पता चलेगा|
=> आप किस स्तर पर इस बिजनेस को शुरू करना चाहते हैं?
=> आप जितना प्रोडक्ट बनाएंगे, उतना मार्केट में बिकेगा या नहीं? इन सारे सवालों का जवाब आपको मिल जाए, तभी इस बिजनेस को शुरू करें|
पेन बिजनेस को शुरू करने के लिए 10X10 स्क्वायर फीट जगह की जरूरत होती है| इसलिए इस बिज़नेस को आप घर से भी शुरू कर सकते हैं| इसके रॉ मैटेरियल्स एवं तैयार पेन को रखने के लिए भी जगह चाहिए| अगर आपके पास कोई अलमारी हो तो आप का काम हो सकता है| आप अलमारी में रॉ मैटेरियल्स के अलावा तैयार पेन एवं पैकेजिंग मटेरियल को भी आसानी से रख सकते हैं|
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए निम्नलिखित सामग्री चाहिए-
बैरल– बैरल पेन का हिस्सा होता है जिसमें स्याही भरा जाता है| बैरल आपको मार्केट में ₹140 में 250 पीस मिल सकता है|
एडाप्टर– एडाप्टर में हम टिप को लगाते हैं| मतलब बैरल और टिप के बीच एडाप्टर फिट होता है| एडाप्टर आपको मार्केट में ₹5 में 144 पीस मिल जाएगा|
टिप– टिप पेन का सबसे आगे वाला हिस्सा होता है जिसमें स्याही लिखावट के रूप बाहर आती है| टिप आपको मार्किट में ₹28 से ₹40 तक के बीच में 144 पीस मिल जाएगा|
ढक्कन– यह पेन को ढकने के काम में लाया जाता है| यह भी आपको ₹28 में 144 पीस मिल सकता है
स्याही– यह बैरल में डाला जाता है जिससे हम लोग पेपर पर लिखते हैं| आप जिस रंग की स्याही डालेंगे उस रंग की लिखावट आप लिख सकते हैं|
यह आपको मार्केट में ₹115 से ₹420 प्रति लीटर तक मिल जाता है| इसमें बहुत सारा कलर होता है| सारे कलर का प्राइस अलग अलग होता है|
इस बिजनेस के लिए रॉ मैटेरियल्स आप अपने आसपास के मैन्यूफैक्चर से खरीद सकते हैं| इसके अलावा आप www.indiamart.com वेबसाइट पर जाकर वहां से भी आप थोक मात्रा में रॉ मैटेरियल्स खरीद सकते हैं|
पेन बिजनेस के लिए 4 मशीन उपयोग में लाया जाता है-
एडाप्टर पंचिंग मशीन– इस मशीन से बैरल में एडाप्टर को फिट किया जाता है|
इंक फिलिंग मशीन– इस मशीन से बैरल में स्याही को भरा जाता है|
टिप मशीन– इस मशीन से टिप को एडाप्टर में फिट किया जाता है|
सेंट्रीफ्यूगिंग मशीन– इस मशीन की सहायता से बैरल में से अतिरिक्त हवा को निकाला जाता है| अगर आप इस प्रक्रिया को नहीं करते हैं तो बैरल में इंक के बीच गैप आ जाता है|
इन सब मशीनों को लगाने के लिए 4X5 फीट की टेबल पर्याप्त है| आप इन सारे मशीन को लगाकर अपना प्रोडक्शन आसानी से शुरू कर सकते हैं|
इस मशीन से आप बड़े साइज का बॉल पेन भी बना सकते हैं| इसमें जो रॉ मैटेरियल्स का उपयोग होता है उसमें बहुत सारी क्वालिटी होती है| उसके हिसाब से पेन की कीमत घट या बढ़ सकती है एवं उसके हिसाब से ही आप उसे मार्केट में बेच सकते हैं|
रॉ मैटेरियल्स खरीदने वक्त यह ध्यान रखें जिस क्वालिटी की पेन आपके मार्केट में चलती है उसी का रॉ मैटेरियल्स खरीदें| कहीं ऐसा ना हो कि आप पेन बना ले और वह आपके मार्केट में नहीं चले तो आपका इन्वेस्टमेंट बेकार चला जाएगा|
पेन बिजनेस को शुरू करने के लिए 4 मशीन खरीदनी पड़ती है जिसकी कीमत लगभग 19000 से 25000 के बीच होती है|
इसके अलावा आप रॉ मैटेरियल्स भी खरीद सकते हैं| कई मैन्युफैक्चरर मशीन के साथ कुछ रॉ मटेरियल्स फिर फ्री में देते हैं|
अगर आप इस मशीन को खरीदते हैं तो आपको ₹25000 खर्च करना पड़ेगा| जिसमे आपको 4 मशीन के अलावा निम्नलिखित रॉ मैटेरियल्स भी साथ में मिलता है-
बैरल – 2000 पीस
टिप – 2000 पीस
एडाप्टर – 2000 पीस
ढक्कन – 2000 पीस
स्याही- 1 लीटर
पेन बिजनेस को शुरू करने के लिए ₹40000 से ₹50000 तक खर्च करना पड़ सकता है| क्योंकि ₹25000 तो सिर्फ मशीन में लग जाता है| इसके अलावा आपको उस हिसाब से रॉ मैटेरियल्स भी खरीदना पड़ता है|
करीब करीब ₹10000 का रॉ मैटेरियल्स ले करके आप अपना बिज़नेस शुरू कर सकते हैं|
अगर आपका बिजनेस बढ़ने लगे तो आप ऑटोमेटिक मशीन लेकर आप अपने बिजनेस को बढ़ा सकते हैं| इसके लिए आपको तीन से ₹500000 इन्वेस्ट करना पड़ सकता है|
सबसे पहले आप अपनी टेबल पर अलग-अलग डब्बे में यानी 5 डब्बे में रा मटेरियल को रख ले| इससे आपको इसे बनाने में आसानी होगी|
=> सबसे पहले एडाप्टर को लेकर एडाप्टर पंचिंग मशीन में फिट करें| इसके बाद ऊपर से बैरल को लगाकर हैंडल को नीचे दबाए| हैंडल दबाने से एडाप्टर बैरल में सेट हो जाता है|
=> इसके बाद बैरल में स्याही भरनी होती है| आप इंक फिलिंग मशीन पर बैरल को रखें तथा धीरे-धीरे एक फिलिंग मशीन के हैंडल को नीचे की तरफ दबाएं| स्याही बैरल में धीरे-धीरे भर जाएगा| ध्यान रहे इस प्रक्रिया को धीरे-धीरे करें नहीं तो स्याही बैरल से बाहर निकल सकता है|
=> इसके बाद बैरल में टिप को लगाने के लिए बैरल के ऊपरी भाग को उंगली से दबाकर टिप मशीन की सहायता से बैरल में टिप को लगाएं|
=> टिप को लगाकर पेन को सेंट्रीफ्यूगल मशीन में डालकर घुमाएं जिससे पेन की अतिरिक्त हवा निकल जाए|
=> उसके बाद पेन को लिखने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है|
=> इसके बाद आप इसमें ढक्कन को लगा दें| ढक्कन को लगाने के बाद पेन पूरी तरह से तैयार हो जाता है|
आप अपने बिजनेस को ब्रांड के साथ या बिना ब्रांड के मार्केट में बेच सकते हैं| अगर आप बिना ब्रांड के मार्केट में पेन को बेचते हैं तो आपको कोई नहीं जानेगा| लेकिन अगर आप ब्रांड के साथ इसे बेचते हैं तो आपका नाम मार्केट में जाता है|
अगर आप अच्छी क्वालिटी की पेन बनाते हैं तो आप की डिमांड मार्केट में बढ़ सकती है और आपको होलसेलर से, रिटेलर से बहुत सारे आर्डर मिल सकते हैं| जब आपका बिजनेस मार्केट में छा जाएगा तो लोग आपको आपके ब्रांड के नाम से जानेंगे|
पेन को पैकेट में डाल करके पैक कर सकते हैं| आप 2,5, 10 या 20 का पैकेट बना सकते हैं| पैकिंग प्लास्टिक या गत्ते का बनवा सकते हैं| जो मार्केट में आसानी से उपलब्ध होता है|
पैकेट बनाते समय यह ध्यान दें कि पैकिंग आकर्षक होना चाहिए| आप कुछ ऑफर देंगे तो मार्केट में आपकी डिमांड बढ़ सकती है| आप 5 के पैक में या 10 के पैक में एक पेन फ्री दे सकते हैं| आप इसे बिना पैकिंग के भी बेच सकते हैं|
जब आप पेन बनाते हैं तो एक पेन का कॉस्ट ₹1 .05 पैसा आता है| आप इसे मार्केट में 30 पैसे से 40 पैसे प्रॉफिट लेकर के बेच सकते हैं| अगर आप इसे पैकेजिंग करके बेचना चाहते हैं तो 5 पेन की पैकेजिंग का कास्ट 50 पैसे आता है| जिसे आप ₹8 में बेच सकते हैं|
20 पेन का पैकेजिंग कॉस्ट ₹1.80 पैसा आता है जिसे आप ₹35 में बेच सकते हैं| इस तरह से अगर आप 5000 पेन भी 1 दिन में बेचते हैं तो ₹2000 आप आराम से कमा सकते हैं|
इसकी मार्केटिंग के लिए आप स्कूल में, ऑफिस में संपर्क कर सकते हैं| आप अपने आसपास के 5 से 25 किलोमीटर की रेंज में जितने भी होलसेलर है उनसे संपर्क कर सकते हैं| जितने भी stationary shop, किराना स्टोर, जनरल स्टोर हो उनसे आप संपर्क कर सकते हैं|
अगर आप स्मार्ट मार्केटिंग करना चाहते हैं तो आप पेन को कस्टमाइज कर मार्केट में बेच सकते हैं| जैसे आपको किसी स्कूल से 10000 पेन का आर्डर मिलता है तो आप उस पेन पर उस स्कूल का नाम प्रिंट कर भी बेच सकते हैं| इसी तरह आप किसी दुकान का नाम किसी कंपनी का नाम प्रिंट करके बेच सकते हैं|
आप अपने ब्रांड को मार्केट में प्रमोट करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले सकते हैं| आप Facebook, Twitter, Linked in, Pinterest, Google Plus, आदि का इस्तेमाल कर अपने बिजनेस को आगे बढ़ा सकते हैं|
इन सभी सोशल मीडिया वेबसाइट पर आप फ्री प्रमोशन या पेड प्रमोशन कर सकते हैं| इसके अलावा आप अपना वेबसाइट बनवा कर अपने बिजनेस को प्रमोट कर सकते हैं|
आप अपनी कंपनी को इंडियामार्ट, ट्रेड इंडिया एवं जस्ट डायल में रजिस्टर कर भी अपने ब्रांड को प्रमोट कर सकते हैं|
अगर आपका बिजनेस तेजी से बढ़ने लगे तो आप मेन बाजार में या भीड़ भाड़ वाली जगह पर होर्दिन्ड्स लगवा कर भी अपने ब्रांड को प्रमोट कर सकते हैं|
इस बिजनेस में बहुत कम जगह की जरूरत होती है तो आप अपने घर से शुरू कर सकते हैं| इस बिजनेस को घर की महिलाएं भी आराम से चला सकती हैं| आप अपने साथ-साथ आसपास के महिलाओं को भी रोजगार दे सकते हैं|
अगर आप इस बिजनेस को छोटे स्तर पर शुरू करते हैं तो लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ती है|
लेकिन अगर आपका बिजनेस बढ़ने लगे या आप इसे बड़े स्तर पर करना चाहते हैं तो आपको कंपनी रजिस्ट्रेशन कराना पड़ेगा तथा जीएसटी नंबर लेना पड़ेगा|
मग प्रिंटिंग व्यापार कैसे शुरू करें | How to start mug printing business ideas in…
How To Start Hardware Business Ideas in Hindi? हार्डवेयर बिज़नेस कैसे शुरू करें? Hardware Business एक…
How to Start Velvet Pencil Making Business in Hindi मखमली पेंसिल बनाने का बिज़नेस कैसे शुरू…
टाइल्स, कुशन एवं प्लेट आदि प्रिंटिंग का व्यापार कैसे शुरू करें How to Start Tiles,…
अगर आप Mobile cover printing business करने की सोच रहे है तो यह एक बहुत…
How to Start Sugarcane juice business गन्ना जूस का बिज़नेस कैसे शुरू करें | क्या आप…