Velvet Pencil Making Business एक ऐसा बिज़नेस है जिसको आप घर बैठे ही शुरू कर सकते है इसके लिए ज्यादा जगह की भी जरूरत नहीं है| आप इसे घर के किसी एक कमरे में भी कर सकते है और सबसे अच्छी बात Velvet Pencil Business को कम लागत में शुरू किया जा सकता है और अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है|
पेंसिल एक ऐसी वस्तु है जिसे हर उम्र के लोग चाहे स्कूल में पढने वाले बच्चे हो, ऑफिस में काम करने वाले युवा या कोई भी कलाकार सभी इसका उपयोग करते है|
आमतौर पर जो पेन्सिल सभी उपयोग करते हैं वह लकड़ी की बनी होती है इसलिए सख्त होती है इससे थोड़ी देर लिखने के बाद उँगलियों में निशान पड़ जाते है और दर्द होने लगता है|
आज हम इस ब्लॉग में जिस पेंसिल के बारें में बताने जा रहे है वह पेंसिल का ही एक नया मॉडल है यह काफी मुलायम होती है इसलिए लिखने में काफी आरामदायक होती है| आजकल इस मखमली पेंसिल की मार्केट में काफी डिमांड है खासकर इसका ऑनलाइन मार्केट काफी अच्छा है|
अगर आप भी Velvet Pencil बनाने का बिज़नेस शुरू करना चाहते है तो यह ब्लॉग आपके लिए है|
इस बिज़नेस में जो भी कच्चा माल प्रयोग होता है वह आसानी से उपलव्ध हो जाता है| इसके सप्लायर पता करने के लिए आप इंडियामार्ट वेबसाइट पर जा सकते है| इसके लिए जो रॉ मटेरियल प्रयोग होता है उसकी सूची कीमत के साथ कुछ इस प्रकार है-
Velvet Pencil बनाने के लिए सिर्फ एक मशीनरी का प्रयोग होता है जिसे Velvet Pencil Making Machine कहते है| इसकी कीमत 40,000 रुपए से शुरू हो जाती है|
मखमली पेंसिल बिज़नेस के लिए कुल लागत (Investment for Velvet Pencil Making Business)
वेलवेट पेंसिल बनाने का बिज़नेस शुरू करने के लिए कुल लागत लगभग 70 से 80 हजार रुपए लग सकता है| इसमें मशीन की कीमत लगभग 60 हजार और 20 हजार का रॉ मटेरियल लेकर शुरू कर सकते है|
अगर 20 हजार का रॉ मटेरियल लेते है तो इसमें मटेरियल की quantity कुछ इस प्रकार होगी
कच्ची पेंसिल – 8000 pcs.
वेलवेट पाउडर – 4 kg
गम – 13 kg
स्टैंड – 170 pcs.
ब्रश – 4 pcs.
मशीन और रॉ मटेरियल खरीदने के लिए आप https://Indiamart.com/ वेबसाइट पर जाकर सर्च कर सकते है|
एक पेंसिल को बनाने में आने वाला लागत | |
कच्ची पेंसिल | 1.50 रुपए |
वेलवेट पाउडर | 0.20 पैसे |
गम | 0.05 पैसे |
अन्य खर्च | 0.05 पैसे |
कुल खर्च | 1.80 रुपए |
अगर आप कंपनी के साथ buy back agreement करते है तो Rs.1.80 के लागत में बनी हुई पेंसिल को कंपनी Rs.2.80 में खरीदेगी इस तरह एक पेंसिल पर आप 1 रुपए का मुनाफा कमा सकते है |
अगर आप खुद इसको बेचते है तो बाजार में एक पेंसिल की कीमत 5-15 रुपए होती है तो आप खुद बेचकर ज्यादा मुनाफा कमा सकते है लेकिन आपको इसके लिए मार्केटिंग खुद करनी पड़ेगी|
पेंसिल बननेमें लगने वाला समय | 30 Sec |
मात्रा | 4 Piece |
1 घंटा में होने वाला प्रोडक्शन | 480 Piece |
8 घंटा में होने वाला प्रोडक्शन | 480 * 8 = 3840 piece |
1 महीने में होने वाला प्रोडक्शन (26 दिन) | 3840 * 26 = 99840 |
अगर महीने में 90,000 हजार पेंसिल बनाकर भी कंपनी को बेच देते है तो आप महीने में 90,000 रुपए इस बिज़नेस में कमा सकते है|
वेलवेट पेंसिल बनाने की मशीन को चलाना काफी आसान है इसे कोई भी operate कर सकता है| पेंसिल बनाने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है –
वेलवेट पेंसिल की पैकेजिंग आप अपने अनुसार कर सकते है जैसे 10 या 20 पेंसिल का एक पैकेट बना सकते है| पैकेजिंग के लिए पैकेट्स को आकर्षक बनाए ताकि बच्चे आकर्षित हो| पैकेट्स पर बच्चों की पसंद का अलग अलग कार्टून करैक्टर लगा सकते है जैसे डोरेमोन, छोटा भीम, सिंचन etc.
पेंसिल ऐसी चीज़ है जिसकी डिमांड कभी कम नही होती इसलिए इसको आप मार्केट में आराम से बेच सकते है| यदि आप प्रोडक्ट का quality अच्छा रखेंगे तो आपका प्रोडक्ट आसानी से बिक जायेगा| इसकी मार्केटिंग के लिए आप अपने एरिया में स्टेशनरी दुकानों और जनरल स्टोर से संपर्क कर सकते है|
स्टेशनरी आइटम बेचने वाले wholesaler से भी कांटेक्ट कर सकते है|
वेलवेट पेंसिल का सबसे अच्छा मार्केट ऑनलाइन है तो आप इसको इ-कॉमर्स वेबसाइट पर भी बेच सकते है जैसे amazon, flipkart और snapdeal etc.
मग प्रिंटिंग व्यापार कैसे शुरू करें | How to start mug printing business ideas in…
How To Start Hardware Business Ideas in Hindi? हार्डवेयर बिज़नेस कैसे शुरू करें? Hardware Business एक…
टाइल्स, कुशन एवं प्लेट आदि प्रिंटिंग का व्यापार कैसे शुरू करें How to Start Tiles,…
How to Start Ball Pen Making Business in Hindi बॉल पेन बनाने का बिज़नस कैसे शुरू…
अगर आप Mobile cover printing business करने की सोच रहे है तो यह एक बहुत…
How to Start Sugarcane juice business गन्ना जूस का बिज़नेस कैसे शुरू करें | क्या आप…